जिला अस्पताल की टंकी में मिले 4 मरे बंदर
आगरा। आगरा के जिला अस्पताल की पानी टंकी में चार बंदर मृत पड़े मिले। पिछले कई दिनों से अस्पताल के कर्मचारी पानी से आ रही असहनीय दुर्गंध से परेशान थे। अस्पताल परिसर में स्टॉफ क्वोर्टर के एक निवासी ने बताया,"रविवार को पानी टंकी की जांच करने का निर्णय लिया गया। पानी टंकी की जांच के दौरान उसमें चार बंदर मृत मिले। साथ ही टंकी के आस-पास दर्जनों की संख्या में बंदर मौजूद थे। "
अस्पताल प्रबंधन के आदेश के बाद पानी टंकी को साफ करा दिया गया है। वहीं इस घटना की जानकारी के बाद अस्तपाल में मौजूद मरीजों में बेचैनी फैल गई। अस्पताल परिसर में रह रहे सभी परिवारों से संग्रहीत कर रखे गए पानी को फेंकने को कहा गया। घटना के बारे में चिकित्सा अधीक्षक बी.डी. पाठक ने पत्रकारों को बताया कि पानी टंकी का कार्य अभी अधूरा पड़ा है। इसका निर्माण कार्य अभी लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications