ब्रिटेन में फैंस से मिलेंगे रहमान
लंदन।
ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान इस महीने के अंत में ब्रिटेन में अपने कंसर्ट से पहले मंगलवार को यहां प्रशंसकों और मीडिया से मुलाकात करेंगे। रहमान ब्रिटेन से यूरोप में अपनी संगीत यात्रा 'लेबारा जय हो ए.आर. रहमान: द जर्नी होम' की शुरुआत कर रहे हैं। id="toptextpromo"> इससे पहले वह उत्तरी अमेरिका में प्रस्तुति दे चुके हैं हालांकि डेट्रॉइट में मंच पर हुए एक हादसे के बाद उन्हें अमेरिका और कनाडा के कुछ शो स्थगित करने पड़े थे। रहमान की प्रस्तुतियों की यूरोपीय यात्रा 16 जुलाई को ज्यूरिख में एक कार्यक्रम के साथ शुरू होगी। इसके बाद पेरिस और मैनहेम में प्रस्तुतियां होंगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>ब्रिटेन
में रहमान की प्रस्तुतियों के आयोजनकर्ता विजय एंटरटेनमेंट द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति के मुताबिक वह सोमवार को लंदन पहुंचे हैं। वह ब्रिटेन में 23, 24 और 25 जुलाई को कार्यक्रम देंगे।











Click it and Unblock the Notifications