वाईएसआर की जयंती आज, लोगों ने किया याद

y-s-rajasekhara-reddy
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता वाई.एस.राजशेखर रेड्डी की जयंती के मौके पर गुरुवार को श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के.रोसैया सहित वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वाईएसआर के नाम से मशहूर रेड्डी का गत वर्ष दो सितंबर को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था।

जानिए सेहत का हाल

सरकार की तरफ से एक समाचार पत्र में छपे विज्ञापन में कहा गया है, "लोगों के दिलों को जीतने वाले नेता को श्रद्धांजलि। आपकी अमर मुस्कान को कायम रखने के उद्देश्य से हमारी सरकार लोगों की खुशहाली के लिए प्रतिक्षण काम करती रहेगी।" राज्य के कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने वाईएसआर की याद में एक बैठक अयोजित की। बैठक में विधायकों को संबोधित करते हुए रोसैया ने कहा कि वाईएसआर ने लोगों के हित में कई योजनाएं चलाई थीं। लोग उन्हें कभी नहीं भूलेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार उनकी जयंती मना रही है।

जानिए अपना राशिफल

मुख्यमंत्री ने इस बात से इंकार किया कि उन्होंने वाईएसआर के पुत्र और कांग्रेसी सांसद वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी की 'ओदारपु यात्रा' को रोकने की कोशिश की। इस यात्रा के तहत जगनमोहन उन परिवारों से मिलने जाएंगे जिनके सदस्यों की मौत वाईएसआर की मौत के सदमे की वजह से हुई। गौरतलब है कि रोसैया ने विधानसभा में दिवंगत वाईएसआर की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+