हरियाणा में हाईवे खुला लेकिन हिमाचल में उड़ाने रद्द
शिमला । हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की वजह से बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी राज्य का हवाई संपर्क बाधित रहा। विमान क्षेत्र की कंपनी 'किंगफिशर' के एक अधिकारी ने बताया,"दिल्ली से शिमला, कुल्लू और धर्मशाला की उड़ाने रद्द हो गई हैं।"
जानिए फिल्म जगत को
तो वहीं हरियाणा के अंबाला को दिल्ली से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 और इसी शहर को चण्डीगढ़ और शिमला से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 को बुधवार को सामान्य यातायात के लिए खोल दिया गया। मूसलाधार बारिश के बाद कईजगहों पर पानी जमा होने की वजह से इन दोनों राष्ट्रीय राजमार्गो को बंद कर दिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications