जगनमोहन का साथी कहलायेगा अनुशासनहीन : के. रोसैया
रोसैया ने कहा है कि यदि कांग्रेस विधायक इस यात्रा में शामिल होते हैं तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। रोसैया ने पत्रकारों को बताया कि कुछ विधायकों ने उनसे श्रीकाकुलम जिले से शुरू होने जा रही इस यात्रा में शामिल होने पर सलाह मांगी थी। उन्होंने कहा, "मैंने उनसे कहा कि उन्हें इसमें हिस्सा नहीं लेना चाहिए क्योंकि पार्टी हाईकमान ने इसकी इजाजत नहीं दी है।"
पार्टी ने जगन को यह यात्रा वापस लेने के लिए चेतावनी दी है। पिछले साल दो सितंबर को हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में तत्कालीन मुख्यमंत्री और जगन के पिता वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की मौत हो गई थी। जगन की इस यात्रा में उनके पिता की मृत्यु के बाद आत्महत्या करने वाले लोगों के परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना देने की योजना है।
रोसैया ने कहा कि मीडिया के सामने आए जगन के पत्र से स्पष्ट है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस यात्रा अभियान के पक्ष में नहीं हैं। रोसैया ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर गांधी के साथ विचार-विमर्श नहीं किया है। उन्होंने कहा, "यात्रा के चलते कांग्रेस में कोई अनिश्चितता नहीं है।"













Click it and Unblock the Notifications