ऑनर किलिंग- विवाहित महिला व प्रेमी की हत्या
नई दिल्ली। ऑनर किलिंग के लगातार बढ़ते मामलों की फेहरिस्त में दिल्ली का एक और मामला जुड़ गया है। यह मामला राजधानी के सरोजनीनगर इलाके का है, जहां इज्जत के नाम पर एक विवाहित महिला व उसके प्रेमी की हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली अंजू व उसका प्रेमी उत्तम कुमार अलग-अलग जाति के थे। उत्तम कुमार गत 19 जून से गायब था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके भाई ने दर्ज करायी थी। दोनों के बीच संबंध की खबर अंजू के पति कर्मवीर को पहले ही लग चुकी थी।
क्लिक करें- ऑनर किलिंग से जुड़ी खबरें
अंजू व उत्तम के शव पुलिस ने 22 जून को अलग-अलग जगह से बरामद किए थे। जांच के बाद खुलासा हुआ कि अंजू की हत्या उसके पति कर्मवीर ने की है, जबकि उत्तम को कर्मवीर के कुछ दोस्तों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शिकंजा कसते हुए उत्तम की हत्या करने वाले नवीन, जगफूल, शौकीन, मनोज और ऋषि दास समेत कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि सभी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। बताया जा रहा है कि अंजू के संबंध नवीन से भी थे, लिहाजा वो इस कांड में भागीदार बना।












Click it and Unblock the Notifications