इशरत जहां लश्‍कर की आतंकी थी: हेडली

नई दिल्‍ली। अमेरिकी एजेंसी एफबीआई द्वारा पकड़े गए लश्‍कर-ए-तैयबा के आतंकी डेविड कोलमैन हेडली ने दावा किया है कि गुजरात में फर्जी मुठभेड़ में मारी गई इशरत जहां फदायीन आतंकी यानी मानव बम थी।

हेडली ने यह बात राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए से पूछताछ के दौरान कही। हेडली ने दावा किया कि मुंबई की इशरत जहां खास मंसूबों को अंजाम देने वाली थी। हेडली बताया कि भारत में उसने 2006 से अपने मिशन की शुरुआत की। इशरत भी उस मिशन में शामिल थी।

क्लिक करें- देश-दुनिया की खबरें | लाइफस्‍टाइल

अब हेडली की बात सच है या झूठ ये तो जांच एजेंसियां ही साबित कर सकती हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसी ही सूचना गुजरात पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने इशरत के एंकाउंटर के पहले दी थी। हालांकि फिलहाल यह मामला कोर्ट में चल रहा है, लिहाजा पुलिस सीधे तौर पर आरोप नहीं लगा सकती है।

गौरतलब है कि 15 जून 2004 को गुजरात पुलिस ने इशरत जहां, जावेद शेख और दो पाकिस्तानी जीशान जौहर अब्दुल गनी और अमजद अली को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। लेकिन बाद में जब इसकी मजिस्‍ट्रेट जांच हुई तो यह फर्जी मुठभेड़ पायी गई। फिलहाल यह केस गुजरात हाई कोर्ट में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+