जामा मस्जिद में बम की अफवाह
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के नियंत्रण कक्ष में तब अफरा तफरी मच गई जब एक युवक ने पुलिस को फोन करके जामा मस्जिद में बम होने की सूचना दी। मगर छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि यह खबर झूठी थी और किसी ने जानबूझ कर ये शरारत की है।
बम की झूठी खबर पुलिस को देने वाले एक 24 वर्षीय युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। विशाल नाम का यह युवक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, "उसने शाम 8.57 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन करके कहा कि जामा मस्जिद में बम रखा है और 11 बजे वो फट जाएगा। उसकी इस सूचना से पुलिस विभाग में अफरातफरी मच गई। बाद में छान बीन करके पता चला कि पुलिस को किसी ने झूठी खबर दी थी।"
पूछताछ के दौरान विशाल ने पुलिस को बताया कि उसने बस मजे के लिए ऐसी झूठी सूचना दे दी थी। वैसे ये भी हो सकता है कि बम की झूठी अफवाह देने वाला युवक जानना चाहता हो कि अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस कितनी मुस्तैद है और इस तरह की खबर मिलने पर कितनी जल्दी हरकत में आती है।













Click it and Unblock the Notifications