मनमोहन ने की कनाडा में 'भारतीय उत्सव' की घोषणा
टोरंटो। भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कनाडा में एक वर्ष तक चलने वाले एक 'भारतीय उत्सव' की घोषणा की। इस दौरान न केवल भारत की सामरिक और आर्थिक शक्ति को दर्शाया जाएगा बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश के सांस्कृति विरासत का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
जानें अपने सेहत का हाल
कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर द्वारा आयोजित एक समारोह में मनमोहन सिंह ने कहा, "इस समारोह से कनाडा और भारत के संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। मुझे यह घोषणा करते हुए काफी प्रसन्नता हो रही है कि कनाडा में वर्ष 2011 में हम एक साल तक चलने वाले भारतीय उत्सव का आयोजन करेंगे।" उन्होंने कहा, "इस उत्सव में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश के सांस्कृतिक धरोहरों को प्रदर्शित किया जाएगा।"













Click it and Unblock the Notifications