पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में वृद्धि से हर वर्ग में नाराजगी
केंद्र सरकार ने पेट्रोल के दाम में तीन रुपए, डीजल में दो रुपए, केरोसीन में तीन रुपये और रसोई गैस के दाम में 35 रुपये की बढोतरी की है। सरकार के इस फैसले से हर वर्ग में नाराजगी है।
महाराणा प्रताप नगर के रेस्तरां संचालक नंद किशोर जाधव का कहना है कि पेट्रोलियम पदाथरें की कीमत में इजाफा किए जाने का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा क्योंकि आने वाले समय में हर चीज के दाम बढ़ जाएंगे। उनका मानना है कि सरकार को महंगाई रोकने के लिए कदम उठाना चाहिए थे मगर उसने तो महंगाई बढाने का काम किया है।
इसी तरह श्रीराम कालोनी में रहने वाली गृहिणी दीप्ति वर्मा का कहना है कि अब उनके लिए सीमित बजट में अपना किचन चलाना पहले से कहीं मुश्किल हो जाएगा। हर माह सिर्फ रसोई गैस पर ही 70 रुपए का अतिरिक्त भार सहना पड़ेगा। साथ ही अन्य सामग्री की कीमतों मे होने वाला इजाफा का अलग से असर होगा।
व्यावसाई आशीष शर्मा भी केंद्र सरकार के कीमत बढ़ाने के फैसले को उचित नहीं मानते हैं। वह कहते हैं कि आज सारी चीजों के दाम पेट्रोलियम पदाथरें की कीमतों पर निर्भर करते हैं। अब पेट्रोलियम के दाम बढ़े हैं तो महंगाई और बढ़ना तय है। वे पेट्रोलियम पदाथरें की कीमतों के सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने के फैसले की जरूर सराहना करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications