पटना: बम विस्फोट में 2 की मौत

इस विस्फोट में वहां खड़े दो लोगों की मौत हो गई। अगमकुंआ थाना के प्रभारी बी़ क़े झा ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है परंतु दोनों पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications