शुद्घ के लिए युद्घ अभियान
जयपुर। राजस्थान में चलाये जा रहे शुद्घ के लिए युद्घ अभियान के अन्तर्गत खाद्य पदार्थ एवं अन्य उपभोक्ता सामग्री में मिलावट, जमाखोरी, अनियमितताओं के लिए छापामार कार्यवाही करते हुए मंगलवार को उदयपुर एवं बाड़मेर में 5500 लीटर नकली घी जब्त कर फैक्टरी को सील कर दिया गया है।
खाद्य मंत्री बाबू लाल नागर ने बताया कि खाद्य विभाग को नकली घी बनाने की सूचना मिलने पर विशेष जांच दल का गठन कर मैसर्स पंकज डेयरी फूड प्रोडक्ट इण्डस्ट्रीयल एरिया बाड़मेर में जांच दल ने कार्यवाही करते हुए 3200 लीटर तथा उदयपुर में 2300 लीटर गोरस ब्राण्ड नकली घी जब्त किया है।
पढ़ें: राजस्थान में 'श्मशान की बेटी की शादी'
जब्त घी के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भिजवाये गये हैं। नागर ने बताया कि जांच के दौरान फर्म के गोदाम से गोरस ब्राण्ड नाम से विभिन्न वजन की पैकिंग में देशी घी होना पाया गया। चल प्रयोगशाला द्वारा जांच करने पर घी में पाम ऑयल एवं अन्य वेजीटेबल आदि की मिलावट होना पायी गयी।
जांच के दौरान पता चला घी की पैकिंग पर गुजरात के गांधीनगर में इसका निर्मित होना प्रदर्शित किया गया था जबकि उत्पादन बाड़मेर में किया जा रहा है। दोषियों के विरूद्घ प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications