'अंटार्कटिक में बर्फ घटने से, बढ़ सकता है समुद्र का जलस्तर'

लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। अंटार्कटिक महासागर के पाइन आइलैंड ग्लेशियर में बर्फ की कमी के चलते समुद्र के जलस्तर में 10 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। विशेषज्ञों ने एक अध्ययन के बाद यह बात कही है।

समाचार एजेंसी 'प्रीन्सा लैटिना' के मुताबिक 'ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे' (बीएएस), 'लैमोंट-डूहर्टी अर्थ ऑब्जर्वेटरी' (एलडीईओ) और 'नेशनल ऑसिएनोग्राफीसेंटर' द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक इस इलाके में बर्फ की तह पतली होने के कारण दुनिया भर में समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है।

पाइन आइलैंड ग्लेशियर समुद्र में बहने वाली बर्फ की सबसे बड़ी धारा है। यह समुद्र में 984,25 फुट ऊंची पर्वतश्रेणी पर टिकी हुई है, इस वजह से समुद्र में इसका बहाव कम होता है लेकिन हाल के दिनों में इसकी मोटाई कम हुई है और इसका पर्वतश्रेणी से संपर्क टूट गया है। इसके परिणामस्वरूप अब बर्फ स्वतंत्र रूप से और तेजी से समुद्र में बह रही है।

अध्ययन में कहा गया है कि बर्फ का पर्वतश्रेणी से संपर्क टूट जाने से वह लगातार पतली होती जा रही है और समुद्र में बह रही है।

वैज्ञानिकों को बर्फ के पर्वतश्रेणी से अलग होने की वजहों के संबंध में तो कोई जानकारी नहीं है लेकिन उनका अनुमान के 70 के दशक की शुरुआत में यह प्रक्रिया शुरू हुई थी।

ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे के एड्रिएन जेनकिंस इस अध्ययन में मुख्य अध्ययनकर्ता थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+