विज्ञापन विवाद : जांच दल को सूरत से लौटने का आदेश
पुलिस दल के लौटने के आदेश की पुष्टि करते हुए राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक पी़ क़े ठाकुर ने बुधवार को बताया कि यह स्वभाविक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि जांच दल वहां से रवाना हो चुका है। इस दल का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक राकेश दुबे कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 12 जून को अखबारों में एक विज्ञापन छपा था जिसमें बिहार के मख्यमंत्री नीतीश कुमार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को एक साथ दिखाया गया था। विज्ञापन में कहा गया था कि कोसी आपदा के समय गुजरात सरकार ने सबसे पहले बिहार की मदद की थी। इसी विज्ञापन के बाद जनता दल (युनाइटेड) और भाजपा के बीच तनाव पैदा हो गया था।
इसी विज्ञापन की जांच करने के लिए बिहार पुलिस का एक दल गुजरात के सूरत शहर गया था। पिछले 12 जून को भी पुलिस ने पटना में एक विज्ञापन एजेंसी के कार्यालय में छापा मारा था जहां से पुलिस ने इस विज्ञापन से संबंधित एक सीडी बरामद की थी और एजेंसी के निदेशक अरविन्दम गुहा से पूछताछ की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications