दिल्ली में बारिश के आसार नहीं
बुधवार को यहां गर्मी और उमस रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान यहां 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से पांच डिग्री ज्यादा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)के अनुसार इसी तरह अधिकतम तापमान भी 44.3 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आद्रता का स्तर 53 फीसदी रहा।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम इसी तरह गर्म बना रहेगा। दिल्ली के कुछ हिस्सों में बिजली की कटौती ने गर्मी को असहनीय बना दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications