निक्की की रिपब्लिकन उम्मीदवारी तय

वाशिंगटन, 23 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्रांत में गवर्नर पद के लिए मंगलवार को भारतीय मूल की सांसद निक्की हेले को तमाम आरोपों-विरोधों के बावजूद बड़े अंतर से उम्मीदवार चुन लिया गया।

सिख परिवार में जन्मीं और दो बच्चों की मां 38 वर्षीय निक्की ने भारी अंतर जीत दर्ज करते हुए अपनी उम्मीदवारी पक्की की। समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने लिखा है, "इस बड़ी जीत ने निक्की को रिपब्लिकन पार्टी के एक प्रमुख राष्ट्रीय चेहरे के रूप में पेश किया है और यह राज्य की पहली महिला गवर्नर चुने जाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।"

वैसे नवंबर में होने वाले चुनाव में अगर निक्की डेमोक्रेट सीनेटर विंसेट शेहीन को पराजित कर देती हैं तो वह साउथ कैरोलिना की पहली महिला गवर्नर बन जाएंगी। इसके साथ ही वह बॉबी जिंदल के बाद किसी अमेरिकी राज्य का गवर्नर बनने वाली दूसरी भारतीय मूल की शख्स बन जाएगी।

बीते आठ नवंबर उम्मीदवारी के लिए हुए चुनाव में निक्की 50 फीसदी मत हासिल नहीं कर पाई थीं। परंतु मंगलवार को उन्हें 65 फीसदी मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ग्रेसहाम बैरेट को महज 35 फीसदी मतों सें संतोष करना पड़ा।

जीत के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए निक्की ने कहा, "यह एक अद्भत रात है क्योंकि साउथ कैरोलिना ने पूरे देश को दिखा दिया है कि हम क्या हैं।"

निक्की को मुबारकबाद देते हुए 'रिपब्लिकन इंडियन कमिटी' के प्रमुख संपत शिवांगी ने कहा, "यह हम सभी भारतीय मूल के लोगों के लिए उत्साजनक खबर है कि हम नस्लवाद और दक्षिणी प्रांतों में नकारात्मक अभियानों के खिलाफ लड़ सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+