श्रीधरन ने की दिल्ली-गुड़गांव मेट्रो की समीक्षा
नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो के प्रमुख ई. श्रीधरन ने बुधवार को दिल्ली और गुड़गांव के बीच 14.47 किलोमीटर लंबे मेट्रो लाइन का निरीक्षण किया।
तीन घंटे तक निरीक्षण करने के बाद श्रीधरन ने मेट्रो अधिकारियों को निर्देश दिया कि कुतुबमीनार स्टेशन पर पार्किं ग स्थल का स्थान तत्काल बढ़ाया जाए। श्रीधरन ने छतरपुर स्टेशन का भी निरीक्षण किया जहां विशेष स्टीक के ढांचे और तकनीक के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस रेखखंड को अगले एक महीने में केंद्रीय सचिवालय और फिर उत्तरी दिल्ली में जहांगीरपुरी से जोड़ा जाएगा।
इस रेलखंड के 14.47 किलोमीटर लंबे मार्ग पर हालांकि अभी कुछ काम बाकी है और यही वजह है कि छतरपुर रेलवे स्टेशन पर फिलहाल ट्रेन नहीं रुकेगी। यहां अगस्त तक निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद ट्रेन रुकेगी।
इस रेलखंड पर 10 स्टेशन हैं। इनमें हुडा सिटी सेंटर, इफको चौक, एमजी रोड, सिकंदरपुर, गुरु द्रोणाचार्य, अर्जनगढ़, घिटोरनी, सुल्तानपुर, छतरपुर और कुतुबमीनार।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications