हजारों मौतें रोक सकता है नमक का अल्प सेवन
लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। भोजन में नमक की मात्रा घटाने से दिल के दौरे के कारण होने वालीं हजारों मौतें रोकी जा सकती हैं। ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में यह दावा किया है।
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक ब्रिटेन के 'नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर क्लीनिकल एक्सीलेंस' (एनआईसीई) ने खाद्य उद्योग से अपने प्रतिदिन के उत्पादों में नमक की कम मात्रा का इस्तेमाल शुरू कर बड़ी संख्या में होने वालीं अनावश्यक मौतों को रोकने में मदद करने के लिए कहा है।
एनआईसीई द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक वर्ष 2015 से प्रत्येक वयस्क में नमक का अधिकतम सेवन प्रतिदिन छह ग्राम होना चाहिए जबकि 2025 तक यह मात्रा तीन ग्राम प्रति दिन होना चाहिए।
ब्रिटेन में हर साल 40,000 से अधिक लोगों की दिल के रोगों से समय से पहले ही मृत्यु हो जाती है जबकि 60 लाख पुरुष और महिलाएं दिल के रोगों के शिकार होते हैं।
एनआईसीई के प्रोफेसर व अभियान समूह 'कन्सेंसस एक्शन ऑन साल्ट एंड हेल्थ' के अध्यक्ष ग्राहम मैकग्रीगर कहते हैं, "एनआईसीई की ये स्पष्ट और महत्वपूर्ण सिफारिशों से ब्रिटेन के नमक की कम मात्रा के इस्तेमाल के वर्तमान अभियान को मजबूती मिलेगी।"
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन इस्तेमाल होने वाले नमक की मात्रा में प्रति ग्राम की कमी से 12,000 से अधिक दिल के दौरे रोके जा सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications