बस्तर क्षेत्र के लिए 600 करोड़ मंजूर
राज्य के अशांत बस्तर क्षेत्र के मुख्यालय, जगदलपुर में शीर्ष सरकारी अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए रमन सिंह ने कहा कि यह धनराशि नक्सल प्रभावित इलाके में अधोसंरचना विकास के लिए मंजूर की गई है।
सिंह ने घोषणा की कि नक्सल प्रभावित 40,000 वर्ग किलोमीटर खनिज संपन्न बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास का काम साथ-साथ चलेगा।
सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के साथ ही दूरवर्ती इलाकों में सड़कों का निर्माण कराएंगी।
जंगली बस्तर इलाके में दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर और कांकेर जिले आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications