ब्राजील में तूफान, 40 से ज्यादा की मौत
रियो डि जनेरियो, 23 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के पूवरेत्तर हिस्सों में पिछले दिनों आए तूफानों में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि अलोगास क्षेत्र में 29 और पड़ोसी राज्य पर्नामबुको में 12 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कम से कम 600 लोग अब तक लापता बताए गए हैं। कई लोग बाढ़ के पानी में भी जहां-तहां फंसे हो सकते हैं।
अलोगास के 15 तथा पर्नामबुको के नौ शहरों में आपदा की स्थिति की घोषणा कर दी गई है। तूफानों की वजह से कुल 170,000 लोग प्रभावित हुए हैं और कम से कम 115,000 बेघर हो गए।
वायुसेना विभिन्न इलाकों में राहत सामग्री बांट रही है। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों तक यहां बारिश जारी रहने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications