कश्मीर में मुठभेड़, कैप्टन घायल
जम्मू, 23 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले के भानोत क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक कैप्टन घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि 12 ग्रैंडियर्स के कैप्टन निखिल बिस्मित मंगलवार रात नियंत्रण रेखा के समीप भानोत क्षेत्र में आतंकवादियों की गोलीबारी की चपेट में आ गए।
उन्हें गोली लगने के बाद पुंछ के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों में भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। समझा जाता है कि चार से पांच आतंकवादियों के गुट की सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications