मप्र में उमस ने किया बुरा हाल
भोपाल, 23 जून(आईएएनएस) मध्य प्रदेश में बौछारों से मिली राहत अब आफत बन गई है। एक तरफ गर्म हवाएं झुलसा रही हैं तो दूसरी ओर उमस ने बुरा हाल कर रखा है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में इनसे राहत मिलने के आसार भी कम हैं।
प्रदेश में दाखिल हो चुके मानसून का असर सिर्फ मालवा अंचल में ही नजर आ रहा है वहीं शेष हिस्से में गर्मी का असर बरकरार है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना हुआ हैं। भोपाल का अधिकतम तापमान 38़ 0 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 35़ 4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 45़ 6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 34़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद और जबलपुर संभागों को छोड़कर प्रदेष के अधिकांश हिस्सों में मैासम शुष्क बना रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications