अमेरिका का सबसे बड़ा शहर है न्यूयार्क

लास एंजेलिस, 23 जून (आईएएनएस)। सबसे अधिक आबादी 8,391,881 के साथ न्यूयार्क सिटी अमेरिका का सबसे बड़ा शहर है। नवीन आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के हवाले से बताया है कि लास एंजेलिस अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और यहां की आबादी 3,831,868 है।

अमेरिका के घनी आबादी वाले अन्य शहरों में 2,851,268 आबादी के साथ शिकागो, 2,257,926 आबादी के साथ ह्यूस्टन, 1,60,587 आबादी के साथ फिनिक्स, 1,547,297 आबादी के साथ फिलाडेल्फिया, 1,373,668 के साथ सान एंटोनियो, 1,306,301 के साथ सान डियागो, 1,299,543 के साथ डालास और 964,695 के साथ सान जोस शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+