उप्र में गर्मी बरकरार
लखनऊ, 23 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस जारी है। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब सात डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इसके अलावा झांसी का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री, वाराणसी का 45.6 डिग्री, और राजधानी लखनऊ का 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट की संभावना से इंकार किया है। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि आने वाले दो तीन दिनों तक राज्य के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में तापमान यथावत रहेगा। पूर्वाचल के कुछ इलाकों में आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications