होंडुरास में डेंगू, आपातस्थिति घोषित
तेगुसिगाल्पा, 23 जून (आईएएनएस)। होंडुरास में तेजी से बढते डेंगू के प्रभाव की वजह से आपातस्थिति घोषित कर दी गई है। यहां डेंगू से 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
समाचार एजेंसी प्रेंसा लैटिना के अनुसार कैबिनेट की बैठक में आपातकाल का फैसला हुआ। इसके साथ ही एक आयोग गठित करने पर भी सहमति बनी जो डेंगू से निपटने में सहयोग करेगा।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अब तक डेंगू के 10,780 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसके 461 लोगों में एक अन्य बीमारी की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications