अफजल की दया याचिका खारिज करनी चाहिए : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट यदि सही है तो हम सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के जल्द से जल्द क्रियान्वयन की मांग करते हैं।"
उन्होंने कहा, "हम मांग करते हैं कि राष्ट्रपति कार्यालय अफजल की दया याचिका को खारिज करे। उसे जल्द फांसी दिया जाना चाहिए जिससे दुनिया भर में एक संदेश जाए।"
जावडेकर ने कहा, "अफजल को फांसी देने से दुनिया भर में एक संदेश जाएगा कि जो भी आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।"
भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि अफजल को जल्द से जल्द फांसी मिले।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications