आतंकवादी हमले में कर्नल शहीद (लीड-1)
अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा के लोलाब घाटी के सैवान गांव में मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में 18 राष्ट्रीय राइफल्स के कर्नल नीरज सूद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार रात में उन्होंने दम तोड़ दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों के हमले में कर्नल सूद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल कुपवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रात में उनकी मौत हो गई।"
अधिकारी ने कहा कि इलाके में सुरक्षा बल पहुंच चुके हैं और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications