'ईरान ने 17 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम तैयार किया'

तेहरान, 23 जून (आईएएनएस)। ईरान के परमाणु ऊर्जा प्रमुख ने बुधवार को कहा कि उनके देश ने 20 प्रतिशत संवर्धित 17 किलोग्राम यूरेनियम तैयार किया है और जरूरत पड़ने पर वह इस दर्जे का और भी यूरेनिययम तैयार कर सकता है।

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख अली अकबर सालेही ने समाचार एजेंसी इसना से कहा, "हमने अब तक 20 प्रतिशत संवर्धित 17 किलोग्राम यूरेनियम तैयार कर लिया है और हर महीने पांच किलोग्राम ईंधन तैयार कर सकते हैं।"

सालेही ने कहा कि ईरान अपने संपूर्ण यूरेनियम भंडार को 20 प्रतिशत संवर्धित ईंधन में बदलने नहीं जा रहा है, लेकिन जरूरत के मुताबिक यह किसी भी प्रतिशत का संवर्धित यूरेनियम तैयार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

सालेही ने कहा कि ईरान एक हेवी वाटर रिएक्टर का निर्माण कर रहा है और नया सेंट्रीफ्यूजेज तैयार करेगा।

सालेही ने कहा, "तीसरी पीढ़ी का के सेंट्रीफ्यूजेज का परीक्षण पूरा हो गया है और हम चौथी पीढ़ी के सेंट्रीफ्यूजेज पर काम कर रहे हैं।" सालेही ने कहा कि ईरान परमाणु बम बनाने नहीं जा रहा है और न तो परमाणु अप्रसार संधि का उल्लंघन ही करने जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+