सम्मान के नाम पर हत्या के खिलाफ कानून जल्द : मोइली
मोइली ने संवाददाताओं को बताया, "गृह मंत्रालय ने एक विधेयक पहले ही तैयार कर रखा है। इसे जांचा जा चुका है और इसके लागू होने के साथ ही इस तरह की हत्याओं पर विराम लग जाएगा।"
ज्ञात हो कि हरियाणा में सम्मान के नाम पर हत्या की कई घटनाएं हो चुकी हैं। दिल्ली में भी हाल में घटी इस तरह की तीन घटनाओं ने राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को झकझोर कर रख दिया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने पुलिस से सतर्क रहने तथा इस तरह के मामलों से सख्ती के साथ निपटने के लिए कहा है। दीक्षित ने कहा, "मैं बहुत चिंतित हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications