पटना में हुई मानसून की पहली बारिश

पटना में दोपहर के बाद आसमान पर गहरे काले बादल छा गए और मानसून की पहली बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक पटना में 10़2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया।

वैज्ञाानिकों का कहना है कि आसमान पर बादल तो बन रहे हैं परंतु मानसून के कमजोर होने के कारण जोरदार बारिश की अनुकूल स्थिति नहीं बन पा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36़ 8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य क्षेत्रों में गया का अधिकतम तापमान 40़ 3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 35़ 0 तथा पूर्णिया का 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बुधवार को बताया कि अगले चौबीस घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में आसमान पर बादल छाए रहेंगे तथा कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का भी अनुमान है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+