रेलवे भर्ती बोर्ड का चेयरमैन गिरफ्तार
सीबीआई के उपमहानिरीक्षक वी.वी.लक्ष्मी नारायण ने कहा कि सीबीआई ने रायपुर के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (एसडीपीओ) जी.सेठी को भी हिरासत में ले लिया है। दोनों को यहां गुरुवार को सीबीआई की अदालत में पेश किया जाएगा।
सीबीआई ने शर्मा को संभवत: मुंबई से उठा कर यहां लाने के एक दिन बाद हिरासत में लिया। सीबीआई अधिकारियों ने नौकरी के लिए रिश्वत मामले में भूमिका निभाने के संदर्भ में शर्मा से मंगलवार को एक गुप्त स्थान पर पूछताछ की थी।
इस बीच अदालत ने शर्मा के बेटे विवेक भारद्वाज सहित आठ आरोपियों को तीन दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। विवेक भारद्वाज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications