मुठभेड़ में ईनामी बदमाश ढेर
जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवपठिया गांव में आज तड़के करीब आधा घंटे तक चली मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी राधे हरिजन (34) को पुलिस ने ढेर कर दिया। उस पर 50 हजार रुपये का ईनाम था।
राधे पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 से अधिक हत्या, अपहरण और लूट के आपराधिक मामले दर्ज थे। वह गाजीपुर जिले का ही रहने वाला था।
जंगीपुर थाना प्रभारी राहुल सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि गुप्त सूचना मिली कि राधे आज जिले में कोई बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने आ रहा है। इस सूचना के बाद इलाके के नाकेबंदी कर अभियान चलाया गया। मारे गए अपराधी के कब्जे से पुलिस को एक पिस्तौल, एक तमंचा और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सिंह ने कहा कि राधे के फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications