नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत 5 देशों में शामिल : अब्दुल्ला

वे मनीला स्थित एडीबी द्वारा अपने मुख्यालय में आयोजित एशिया स्वच्छ ऊर्जा मंच पर बोल रहे थे। मंच में प्रमुख वक्तव्य देते हुए डा. अब्दुल्ला ने बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के मामले में भारत अव्वल पांच देशों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि भारत में इस क्षेत्र में 15 मेगावॉट ऊर्जा का उत्पादन होता है, जो भारत के कुल ऊर्जा उत्पादन क्षमता का नौ प्रतिशत है। उन्होंने समावेशी विकास के प्रोत्साहन में नवीकरणीय ऊर्जा की भूमिका का उल्लेख करते हुए बताया कि गुरेज, जम्मू कश्मीर के दूरस्थ और पहाड़ी समुदायों और मध्य प्रदेश के वन्य क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने भारत के प्रमुख कार्यक्रम जवाहर लाल नेहरू सौर ऊर्जा अभियान के बारे में बताया और एडीबी का आह्वान किया कि वह सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में भागीदारी करें।

उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के सरल स्थानांतरण की आवश्यकता पर बल दिया और इस मामले के संदर्भ में प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान विनिमय (एक्सचेंज) स्थापित करने की एडीबी पहल का स्वागत किया।

इससे पूर्व डा. अब्दुल्ला ने एडीबी के अध्यक्ष हरूहिको कुरोदा से मुलाकात की। मंच की बैठक से अलग होने वाली इस मुलकात में नवीकरणीय ऊर्जा संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। अब्दुल्ला ने एडीबी के अध्यक्ष से आग्रह किया कि वह जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय सौर ऊर्जा अभियान के तहत प्रमाणन परियोजनाओं को समर्थन दें तथा निवेदन किया कि ग्रिड से जुड़ी सौर ऊर्जा परियोजनाओं को ऋण देने के लिए बैंकों के वास्ते गारंटी सुविधा बनाई जाए।

देश में राष्ट्रीय सौर ऊर्जा अभियान के तहत बड़े सौर ऊर्जा पार्क बनाने के लिए एडीबी का समर्थन मांगा। अध्यक्ष कुरोदा ने जोर कि भारत निवेश के लिए महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने अब्दुल्ला को बताया कि ताशकंद पहल के अंतर्गत, जिसमें भारत के वित्त मंत्री शामिल हुए थे, एडीबी भारत में स्वच्छ ऊर्जा के संदर्भ में कई पहल का समर्थन करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+