अमेरिका-भारत सीईओ फोरम में निवेश व रोजगार पर चर्चा
बैठक की सह अध्यक्षता भारत की तरफ से टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने तथा अमेरिका की ओर से हनीवेल इंक के सीईओ देव कोट ने की। दोनों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने अमेरिका और भारत के व्यवसायियों के बीच नई भागीदारी के अवसरों और दोनों देश में निवेश और रोजगार वृद्धि को प्रोत्साहन देने के तरीकों पर चर्चा की।
इस बैठक में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और योजना आयोग के उपाध्यक्ष डा. मोंटेक सिंह अहलूवालिया भी शामिल हुए। अमेरिकी शिष्टमंडल में विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, वित्त मंत्री टिमोथी गोथनर, वाणिज्य मंत्री गैरी लोक, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉन किर्क और राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक लैरी समर्स शामिल थे।
अमेरिका-भारत सीईओ फोरम ने दोनों सरकारों के प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी सिफारिशें पेश की। इन सिफारिशों में बुनियादी ढांचा, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और कौशल विकास, जैव प्रौद्योगिकी और मधुमेह क्रांतिकारी परियोजना एवं रणनीतिक अंतरिक्ष सहयोग जैसे क्षेत्र शामिल किए गए हैं।
बैठक के दौरान शर्मा ने कहा कि विनिर्माण उद्योग के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और सम्पूर्ण परितंत्र के साथ एकीकृत औद्योगिक शहर के रूप में राष्ट्रीय विनिर्माण निवेश क्षेत्रों की परिकल्पना की जा रही है। यह तंत्र विकसित भूमि, बुनियादी ढांचा और उद्योग के लिए अन्य सेवाओं की उपलब्धता के बारे में चिंता के मद्देनजर विकसित किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications