अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर
उत्तरी कश्मीर के गांदरबल जिले के बालताल आधार शिविर में दर्जनों लंगरों (स्वैच्छिक रसोई) के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।
बालताल से लेकर पवित्र गुफा तक के बर्फ से ढके 14 किलोमीटर लंबे मार्ग को इस यात्रा के लिए साफ कर लिया गया है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक यह मार्ग श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो जाएगा।
देशभर से जम्मू एवं कश्मीर में स्थित इस तीर्थस्थल की यात्रा के लिए अपना नाम पंजीकृत कराने वाले हजारों तीर्थयात्रियों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "स्थानीय पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) और सेना यात्रा को सुरक्षा मुहैया कराएंगे।"
गांदरबल के मनिगाम पारगमन शिविर में तीर्थयात्रियों के लिए मुफ्त भोजन, पार्किं ग और रात में रुकने की व्यवस्था की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक यात्रा के लिए पहले से पंजीकरण न कराने वालों को गुफा मंदिर की ओर बढ़ने, उत्तरी कश्मीर के बालताल आधार शिविर या दक्षिणी कश्मीर के नुनवाल (पहलगाम) आधार शिविर में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।
श्रीनगर-बालताल के 85 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर चाय की सुसज्जित दुकानें लगाई गई हैं। दुकान मालिकों को इस साल अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
संपन्न तीर्थयात्रियों के लिए तीर्थस्थल तक पहुंचाने के लिए बालताल और पहलगाम आधार शिविरों में हेलीकॉप्टर सेवा की भी व्यवस्था की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications