अर्जुन सिंह के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर
जबलपुर, 23 जून(आईएएनएस)। भोपाल गैस त्रासदी के मुख्य आरोपी वारेन एंडरसन को भगाने में कथित तौर पर मदद करने के आरोपी मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए समन्वय विधिक सेवा समिति ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।
समिति की ओर से बुधवार को दायर की गई याचिका में कहा गया है कि वारेन एंडरसन को भगाने में तत्कालीन मुख्यमंत्री की अहम भूमिका रही है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सिंह ने दो-तीन दिसंबर 1984 को यूनियन कार्बाइड कारखाने से रिसी गैस से पहले अमेरिका की यात्रा की थी। याचिका में कहा गया है कि गैस रिसना कोई हादसा नहीं बल्कि साजिश थी। अमेरिका जहरीली गैस के प्रभाव का परीक्षण करना चाहती थी लिहाजा उसने गैस का रिसाव जानबूझकर किया।
समिति द्वारा न्यायालय में याचिका दायर में मांग की गई है कि अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए। याचिका में अर्जुन सिंह के अमेरिका दौरे के दस्तावेज भी लगाए गए है। दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। हादसे से कुछ समय पहले ही समिति ने यूनियन कार्बाइड को एक पत्र लिखकर सुरक्षा का मुद्दा उठाया था जिस पर संस्थान ने जवाब में कहा था कि संस्था सरकार की अनुमति से चल रहा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications