शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख, सेंसेक्स 6 अंक चढ़ा (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 54.82 अंकों की गिरावट के साथ 17,694.87 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 17,782.41 के उच्चतम और 17,629.19 के निम्नतम स्तर को छुआ। आखिर में सेंसेक्स 6.25 अंकों यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 17,755.94 पर बंद हुआ।
इसी तरह नेशलन स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 0.40 अंक की बढ़त के साथ 5316.15 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 5333.30 के उच्चतम और 5288.15 के निम्नतम स्तर को छुआ। आखिर में निफ्टी 6.60 अंकों यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 5323.15 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 59.50 अंकों यानी 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 7123.71 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप 62.64 अंकों यानी 0.70 फीसदी बढ़कर 9022.47 पर बंद हुआ।
बीएसई के नौ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई जबकि चार सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सेक्टरों में रियल्टी 1.43 फीसदी और हेल्थकेयर 1.42 फीसदी शामिल रहे। इसी तरह सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टरों में उपभोक्ता वस्तु 1.38 फीसदी शामिल रहे।
सेंसेक्स में शामिल मारुति सुजुकी में 1.66 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.66 फीसदी, डीएलएफ में 1.35 फीसदी और इंफोसिस में 1.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
इसी तरह एलएंडटी में 3.08 फीसदी, जिंदल स्टील में 1.56 फीसदी, एनटीपीसी में 1.43 फीसदी और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 1.43 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
कुल मिलाकर बाजार का रुख सकारात्मक रहा और 1764 कंपनियों के शेयरों में तेजी एवं 1069 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई जबकि 155 कंपनियों के शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications