भारतीय शिविर पर गोलीबारी की जांच करेगा पाकिस्तान
इस्लामाबाद, 23 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने लाइबेरिया में भारतीय अर्धसैनिक बल के एक शिविर पर अपने एक अधिकारी द्वारा की गई कथित गोलीबारी की जांच का आदेश दिया है। भारतीय अर्धसैनिक बल का यह शिविर हिंसाग्रस्त लाइबेरिया में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा है।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने बुधवार को खबर दी है कि मीडिया में आई घटना से संबंधित खबरों पर टिप्पणी करते हुए पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और जांच पूरी हो जाने के बाद सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
खबरों के मुताबिक यह घटना पश्चिमी अफ्रीकी काउंटी में ग्रैंड गेडेह काउंटी की राजधानी ज्वेद्रू में आठ जून को घटी थी। एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक शिविर पर गोलीबारी की थी।
इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications