व्यापार की पुरानी बाधाओं को दूर करे भारत : अमेरिका

एक अमेरिकी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा के साथ मंगलवार को एक बैठक के दौरान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रोन किर्क ने व्यापारिक बाधाओं में बौद्धिक संपदा अधिकारों और नियामक सरलीकरण और पारदर्शिता की आवश्यकता को भी सूचीबद्ध किया।

भारतीय दूतावास ने भारत-अमेरिका सीईओ फोरम पर जारी एक बयान में कहा है कि शर्मा ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रोन किर्क से अलग से मुलाकात की और भारत-अमेरिका व्यापार संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। लेकिन चर्चा क्या हुई, बयान में इसका विवरण नहीं है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने कहा है, "किर्क ने भारत से आग्रह किया कि वह निवेश प्रतिबंधों, कृषि बाजार में पहुंच संबंधी बाधाओं, उच्च टैरिफ, बौद्धिक संपदा अधिकारों और नियामक सरलीकरण और पारदर्शिता की जरूरत जैसी लंबे समय से पड़ी बाधाओं को दूर करे।"

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने कहा है कि यह बैठक बहु प्रतीक्षित और सफल भारत-अमेरिका रणनीतिक संवाद और अमेरिका-भारत सीईओ फोरम तथा अगली मंत्रालयी व्यापार नीति फोरम व राष्ट्रपति की प्रस्तावित भारत यात्रा की पृष्ठभूमि पर हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+