पाकिस्तान में 17 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 23 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम 17 आतंकवादी मारे गए और 10 घायल हो गए। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ओरकजई में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के ताजा अभियान में चार पाकिस्तानी सैनिक भी घायल हो गए।
कबायली इलाकों से आतंकवादियों के सफाए में जुटी पाकिस्तानी सेना ने इस महीने के आरंभ में ओरकजई सहित कुछ इलाकों में अपनी जीत का दावा किया था। हालांकि यहां आतंकवादियों के फिर से संगठित होने के संकेत भी मिल रहे हैं। इन इलाकों को अमेरिकी ड्रोन हमलों में भी निशाना बनाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications