आग से परिवार के 4 लोगों की मौत
घर में जब आग लगी तो वे सभी सो रहे थे इसकी वजह से उन्हें समय पर आग लगने का एहसास नहीं हुआ और वह बाहर नहीं आ सके। पड़ोसियों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नाकामयाब रहे।
बुरी तरह झुलस चुके सात वर्षीय और 10 वर्षीय दो बच्चों तत्काल जालंधर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
आग लगने के दौरान घर का मुखिया कश्मीरी लाल अपने कार्यस्थल पर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications