जद (यू) की शर्त स्वीकार नहीं : भाजपा

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को साफ किया कि वह जनता दल (युनाइटेड) की कोई शर्त स्वीकार नहीं करेगी।

पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा चल रही है कि जद (यू) ने गठबंधन जारी रखने के लिए भाजपा के समक्ष बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और युवा नेता वरुण गांधी को दूर रखने की शर्त रखी है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मीडिया के मार्फत मैंने भी सुना है कि जद (यू) ने कोई शर्त रखी है, लेकिन मैं आपको स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी ने कोई शर्त नहीं रखी है और यदि जद (यू) की ओर से ऐसी कोई शर्त रखी भी जाती है तो हम उसे स्वीकार नहीं करेंगे। यह हम तय करेंगे कि बिहार में कौन चुनाव प्रचार करेगा और कौन नहीं।"

उन्होंने कहा, "उनके (बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) द्वारा कोसी बाढ़ राहत आपदा के तहत दी गई पांच करोड़ की सहायता राशि लौटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके इस कदम से हमें ठेस पहुंची हैं।"

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यद्यपि की जद (यू) की ओर से हमें इस संबंध में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। "हम बिहार में गठबंधन जारी रखना चाहते हैं लेकिन आत्मसम्मान से समझौता किए बगैर।"

उन्होंने कहा, "पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी नागपुर गए हुए हैं। उनके वहां से लौटने के बाद गुरुवार को हमारी एक और बैठक होगी। हम जद (यू) से भी मिलेंगे और उसके बाद कोई निर्णय लेंगे। हमारा तात्कालिक एजेंडा किसी निर्णय पर पहुंचना है।"

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने आईएएनएस से कहा, "हमें किसी की सलाह की जरूरत नहीं। रही बात गठबंधन की तो इस बारे में हमें अभी निर्णय लेना है। हमारा रुख स्पष्ट है। कौन चुनाव प्रचार करेगा और कौन नहीं, यह हमारा फैसला होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+