पटना में पायरेटेड सीडी जब्त
पटना, 23 जून (आईएएनएस)। पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के एक इलेक्ट्रॉनिक बाजार में पुलिस ने छापा मारकर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की पायरेटेड सीडी तथा ब्लू फिल्म की सीडी बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार पिछले दिनों हाजीपुर रेलवे स्टेशन के समीप मारे गए छापे के बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि पटना के बाकरगंज स्थित बाजार में पायरेटेड सीडी तैयार करने का धंधा चल रहा है।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को छापा मारकर यहां से कंप्यूटर और आधुनिक सीडी राइटर जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा करीब एक लाख पायरेटेड सीडी तथा ब्लू फिल्मों की सीडी और करीब एक लाख खाली सीडी बरामद की गई हैं। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को बताया कि बरामद किए गए सामानों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications