असम में एनडीएफबी के 2 सदस्य ढेर
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोनितपुर जिले के ईटाखोला में एनडीएफ के पांच सदस्यों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर सेना ने अभियान चलाया और दो एनडीएफबी सदस्यों को मार गिराया। तीन अन्य मौके से भागने में सफल रहे।
एक अन्य घटना धेमाजी जिले की है। यहां पर सैनिकों और पुलिस के संयुक्त दल ने एक मकान पर छापेमारी कर दो एनडीएफबी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications