चण्डीगढ़ में गर्मी से राहत नहीं
चण्डीगढ़, 23 जून (आईएएनएस)। चण्डीगढ़ में उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार की आंधी और बारिश के बावजूद झुलसा देने वाली गर्मी से कोई राहत नहीं है।
शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस था। शहर में मंगलवार को 3.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार बारिश से गर्मी में कुछ खास राहत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि शाम या रात को हल्की से तेज बारिश हो सकती है।
आंधी के कारण पेड़ उखड़ गए तथा बिजली की आपूर्ति में बाधा पहुंची।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications