भविष्य में नैनो रोबोट कर सकते हैं इलाज : कलाम
पुणे, 23 जून (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का कहना है कि जैव और नैनो तकनीक के इस्तेमाल से नैनो रोबोट्स का विकास हो सकता है और ये रोबोट्स मरीजों के इलाज में मददगार हो सकते हैं।
यहां मंगलवार को 'डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड टैक्नोलॉजी' (डीआईएटी) के छात्रों को संबोधित करते हुए कलाम ने कहा, "मेरे विशेषज्ञ मित्रों का कहना है कि जब नैनो रोबोट्स को मरीज के शरीर में प्रवेश कराया जाएगा तो वे रोग की पहचान कर प्रभावित हिस्से का इलाज कर सकेंगे। बाद में इन रोबोट्स का शरीर में ही पाचन हो जाएगा। ये रोबोट डीएनए पर आधारित उत्पाद होंगे।"
उन्होंने बताया कि किस तरह से सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और नैनो प्रौद्योगिकी के अभिसरण से अंतरिक्ष उद्योग में क्रांति आ जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications