पाकिस्तान ने 17 भारतीय कैदी रिहा किए
अटारी (पंजाब), 23 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने बुधवार को 17 भारतीय कैदियों को रिहा करके उन्हें अटारी-वाघा सीमा चौकी पर भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया।
इन 17 कैदियों में से चार पंजाब के रहने वाले हैं जो अंतर्राष्ट्रीय सीमा के समीपवर्ती इलाकों के हैं। इनके अलावा इन कैदियों में राजस्थान और गुजरात के लोग भी शामिल हैं।
सरहद पर मौजूद संवाददाताओं को इन कैदियों ने बताया कि अपनी सरजमीं पर पहुंचकर वे बहुत प्रसन्न हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें बंदी गृहों में यातनाएं दीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications