Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत-पाक सचिव स्तरीय वार्ता गुरुवार को

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की बैठक गुरुवार को होने जा रही है। इस बातचीत का मकसद 26/11 के मुंबई आतंकी हमले की वजह से आई विश्वास में कमी दूर करना और द्विपक्षीय वार्ता दोबारा शुरू करने कीं संभावनाएं तलाशना है।

विदेश सचिव निरुपमा राव, गृह सचिव जी.के.पिल्लै के साथ बुधवार को इस्लामाबाद रवाना होंगी। राव पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर के साथ आतंकवाद, जम्मू एवं कश्मीर, विश्वास कायम करने के उपाय और सिंधु जल विवाद सहित द्विपक्षीय मसलों पर व्यापक बातचीत करेंगी।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि जम्मू एवं कश्मीर सहित हरेक मसले पर बातचीत होगी। भारत के नजरिए से आतंकवाद का मसला सर्वोपरि रहेगा।

शिष्टमंडल स्तरीय विचार-विमर्श के दौरान, भारत 26/11 के आतंकी हमले के सात संदिग्धों के खिलाफ पाकिस्तान में शीघ्र मुकदमे, इन हमलों के षड्यंत्रकारी हाफिज सईद और भारत विरोधी एजेंडे को हवा दे रहे पाकिस्तानी गुटों के खिलाफ ठोस कार्रवाई किए जाने पर जोर देगा।

मुंबई 26/11 के आतंकवादी हमलों में पाकिस्तान से गए 10 आतंकवादियों ने 60 घंटे तक कहर बरपाया था। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे।

राव सीमा पार घुसपैठ तथा संघर्षविराम की घटनाओं में हाल ही में हुई वृद्धि का मसला भी उठा सकती हैं। इन घटनाओं से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच दो महीने पहले थिम्पू में हुई शिखर बैठक के बाद रिश्तों में आई गरमाहट को नुकसान पहुंच रहा है।

सिंह और गिलानी ने विदेश मंत्रियों और सचिवों को मुलाकात करने तथा दोनों देशों के बीच विश्वास बहाल करने के तरीकों का पता लगाने का निर्देश दिया था।

वार्ता बहाल करने की भारत की इच्छा का संकेत देते हुए आधिकारिक सूत्रों ने बताया भारत इस वार्ता में दोष मढ़ने के लिए नहीं बल्कि अन्वेषी के रूप में शरीक होना चाहता है।

राव और बशीर की बैठक से इस्लामाबाद में गत 15 जुलाई को होने वाली विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की बैठक का आधार तैयार होगा।

पिल्लै इस्लामाबाद में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के वरिष्ठ अधिकारियों की हो रही बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

विदेश सचिवों की बैठक के बाद शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम और पाकिस्तान के अांतरिक मंत्री रहमान मलिक की बैठक होगी। इस बैठक के दौरान चिदंबरम हाफिज सईद की आवाज का नमूना मांग सकते हैं।

दोनों की बैठक में पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकवादी डेविड हेडली द्वारा किए गए खुलासे पर भी चर्चा हो सकती है।

चिदंबरम शनिवार को हो रही दक्षेस गृहमंत्रियों की बैठक में भारत की नुमाइंदगी करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+