पटना में बम विस्फोट में 2 लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार एनएमसीएच के समीप सड़क के किनारे रखे कूड़ेदान में बुधवार दोपहर अचानक विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में वहां खड़े दो लोगों की मौत हो गई।
अगमकुंआ थाना के प्रभारी बी़ क़े झा ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है परंतु दोनों पिता-पुत्र बताए जाते हैं।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications