कश्मीर में कर्नल शहीद, कैप्टन घायल (लीड-2)
अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के लोलाब घाटी के सैवान गांव में मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में 18 राष्ट्रीय राइफल्स के कर्नल नीरज सूद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार रात में उन्होंने दम तोड़ दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों के हमले में कर्नल सूद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल कुपवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रात में उनकी मौत हो गई।"
उधर, पुंछ जिले के भानोत क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक कैप्टन घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि 12 ग्रैंडियर्स के कैप्टन निखिल बिस्मित मंगलवार रात नियंत्रण रेखा के समीप भानोत क्षेत्र में आतंकवादियों की गोलीबारी की चपेट में आ गए।
गोली लगने के बाद बिस्मित को पुंछ के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों में भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। समझा जाता है कि चार से पांच आतंकवादी इलाके में घिरे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications